Breaking News: अनुराग द्विवेदी मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे, ED ने फ्रीज़ किए बैंक अकाउंट

BREAKING NEWS: ED की रेड से हिला उन्नाव! यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक, ₹10 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त

BREAKING NEWS: ED की रेड से हिला उन्नाव! यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक, ₹10 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त

LIVE UPDATE | Money Laundering Case

अनुराग द्विवेदी मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे: उन्नाव के चर्चित यूट्यूबर और फेंटसी क्रिकेट एक्सपर्ट अनुराग द्विवेदी एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 17 दिसंबर को लखनऊ और उन्नाव में 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर सनसनी मचा दी।

क्या मिला ED की रेड में?

ED की कार्रवाई के दौरान करीब ₹10 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं, जिनमें
Lamborghini, Mercedes, BMW, Ford और Mahindra Thar जैसी महंगी कारें शामिल हैं।
इसके साथ ही अनुराग द्विवेदी और उनके परिवार के बैंक अकाउंट्स फ्रीज़ कर दिए गए हैं।

कैसे शुरू हुई जांच?

इस पूरे मामले की शुरुआत पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दर्ज FIR से हुई थी।
FIR में अवैध ऑनलाइन बैटिंग, धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जांच एजेंसियों का दावा है कि इस नेटवर्क ने 1130 से ज्यादा म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया।

BREAKING NEWS: ED की रेड से हिला उन्नाव! यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक, ₹10 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त

बड़े सेलिब्रिटी भी जांच के घेरे में

ED की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े कई सेलिब्रिटी क्रिकेटर्स और फिल्मी हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं।
सूत्रों के मुताबिक जिनकी संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें शामिल हैं—
युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, नेहा शर्मा, अंकुश हाजरा और उर्वशी राउतेला की मां
अब तक ₹1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच होने की बात कही जा रही है।

अनुराग द्विवेदी का पक्ष

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो में अनुराग द्विवेदी ने कहा है कि—

  • वह हर साल करीब ₹5 करोड़ टैक्स देते हैं
  • उनकी हर कमाई रजिस्टर्ड कंपनियों से, बिल और टैक्स के साथ आई है
  • फेंटसी क्रिकेट हाल ही तक पूरी तरह लीगल था और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसे Game of Skill माना गया था

अनुराग का आरोप है कि रेड के दौरान उनके परिवार से अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें बिना पुख्ता सबूत सट्टेबाज बताकर बदनाम किया गया।

कानून बनाम सलेक्टिव एक्शन?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि—
❓ अगर फेंटसी गेमिंग मॉडल गलत है, तो कार्रवाई सिर्फ कुछ लोगों पर ही क्यों?
❓ क्या पुराने समय की लीगल कमाई को भी अब प्रोसीड्स ऑफ क्राइम माना जाएगा?

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment