UPSSSC PET Admit Card 2025: अब ईमेल से भी मिलेगा एडमिट कार्ड, जानिए पूरी डिटेल

UPSSSC PET Admit Card 2025

UPSSSC PET Admit Card 2025: अब ईमेल से भी मिलेगा एडमिट कार्ड, जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ अपने रजिस्टर्ड ईमेल से भी डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को पूरे उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? ईमेल से भी मिलेगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड के जारी होने की संभावित तारीख 3 या 4 सितंबर 2025 बताई जा रही है। जैसे ही एडमिट कार्ड रिलीज होंगे, उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से दी गई सुविधा के अनुसार इस बार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का लिंक सीधे उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जाएगा। अभी इस लिंक से उम्मीदवार केवल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर पा रहे हैं, लेकिन एडमिट कार्ड जारी होते ही इसी लिंक से प्रवेश पत्र भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  1. सबसे पहले upsssc.gov.in  पर जाए ।
  2. होमपेज पर “PET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और कैप्चा कोड डालें।
  4. सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।

डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक : डाउनलोड एडमिट कार्ड

UPSSSC PET Admit Card 2025

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

यूपी पीईटी 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। यानी उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए प्रत्येक शिफ्ट में 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर करवाई जाएगी।

कुल मिलाकर, UPSSSC PET 2025 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। अभ्यर्थी इसे न केवल वेबसाइट से बल्कि अपने ईमेल से भी आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होते ही इसे समय रहते डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Also Read :

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment