SBI CBO Syllabus 2025: सिलेबस PDF लिंक, एग्जाम पैटर्न और तैयारी टिप्स जारी, SBI CBO Syllabus 2025 in Hindi
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सिलेबस परीक्षा के हर पहलू को समझने और प्रभावी अध्ययन रणनीति तैयार करने में सहायक होगा। इस लेख में आपको SBI CBO परीक्षा का पैटर्न, विस्तृत सिलेबस और तैयारी से जुड़ी उपयोगी टिप्स मिलेंगी।
SBI CBO सिलेबस 2025 – मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
आयोजक संस्था | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
पद का नाम | सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) |
कुल रिक्तियां | 2964 |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा → स्क्रीनिंग → साक्षात्कार |
प्रश्नों की संख्या | 120 |
समय अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
कुल अंक | 120 |
नेगेटिव मार्किंग | नहीं है |
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI CBO सिलेबस 2025: विषयवार विवरण
1. इंग्लिश लैंग्वेज:
- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
- क्लोज टेस्ट
- त्रुटि पहचान
- वाक्य सुधार
- पैरा जम्बल्स
- फिल इन द ब्लैंक्स
- शब्द विन्यास
- एंटोनिम्स-सिनोनिम्स
- फ्रेज रिप्लेसमेंट
- इडियम्स और फ्रेजेज
- वन वर्ड सब्स्टीट्यूशन
- वाक्य संयोजन, वर्ड स्वैप आदि।
2. सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था:
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स
- बैंकिंग अवेयरनेस
- सरकारी योजनाएं और नीतियाँ
- आरबीआई समाचार
- इंडेक्स और रैंकिंग्स
- समझौते और MoUs
- स्टैटिक जीके (मुद्राएं, राजधानी, महत्वपूर्ण दिन, पुस्तकें-लेखक, पुरस्कार आदि)
3. कंप्यूटर नॉलेज:
- कंप्यूटर का इतिहास और पीढ़ियाँ
- हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर
- मेमोरी, इनपुट-आउटपुट डिवाइसेज़
- MS Word, PowerPoint
- इंटरनेट व नेटवर्क सिक्योरिटी
4. बैंकिंग नॉलेज:
- बैंकिंग टर्म्स व शॉर्ट फॉर्म्स
- भारत में बैंकिंग का इतिहास और संरचना
- आरबीआई की भूमिका
- मौद्रिक नीति, एनबीएफसी, एनपीए, बेसल नॉर्म्स
- पेमेंट बैंक, फाइनेंशियल इन्क्लूजन
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स, बीमा के सिद्धांत, KYC आदि।
5. कंप्यूटर एप्टीट्यूड (रीजनिंग):
- पजल्स, सीटिंग अरेंजमेंट
- इनपुट-आउटपुट, कोडिंग-डीकोडिंग
- रक्त संबंध, दिशा ज्ञान, इनिक्वालिटी
- कथन-निष्कर्ष, कथन-तर्क, वर्ड फॉर्मेशन
- अल्फान्यूमेरिक सीक्वेंस, ऑर्डर और रैंकिंग, सिलॉजिज्म आदि।
SBI CBO सिलेबस 2025 PDF डाउनलोड करें
उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके SBI CBO सिलेबस 2025 का PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
डाउनलोड करें – SBI CBO Syllabus 2025 PDF
SBI CBO परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
- सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें – किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए पढ़ाई की योजना बनाएं।
- स्टडी शेड्यूल तैयार करें – रोजाना पढ़ाई का एक निश्चित टाइम टेबल बनाएं।
- सही स्टडी मटेरियल का चयन करें – टॉप रेटेड किताबें और ऑनलाइन रिसोर्स का उपयोग करें।
- रेगुलर प्रैक्टिस करें – मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र हल करें।
- कॉन्सेप्ट को समझें – रटने की बजाय विषय को गहराई से समझें।
- गति और सटीकता पर ध्यान दें – समय पर प्रश्न हल करने की आदत डालें।
- करंट अफेयर्स पर अपडेट रहें – रोज़ अखबार पढ़ें और विश्वसनीय वेबसाइट्स से समाचार लें।
- स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं – नींद पूरी लें, ब्रेक लें और हेल्दी डाइट लें।
- नियमित रिविजन करें – सप्ताह में कम से कम एक दिन पुराने विषयों की दोहराई करें।
- आत्मविश्वास बनाए रखें – पॉजिटिव सोचें और खुद पर भरोसा रखें।
SBI CBO परीक्षा 2025 में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है – सही रणनीति, लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास। ऊपर दिए गए सिलेबस और तैयारी टिप्स को फॉलो कर आप इस प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
नोट: SBI CBO परीक्षा से जुड़ी अपडेट और अध्ययन सामग्री पाने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें।
अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।